कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र में एक महिला एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बता दें कि विजिलेंस टीम ने महिला एएसआई सरला देवी को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। दरअसल दहेज उत्पीड़न मामले में एक आरोपी का नाम रफा-दफा करने के लिए आरोपी महिला ने छुट्टी पर होने के बावजूद रिश्वत मांगी थी जिस पर विजिलेंस पुलिस करनाल कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
शिकायतकर्ता रणधीर सिंह का कहना है कि उसके व उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का एक झूठा मामला दर्ज कराया, जिसमें उसके पिता का नाम हटवाने की एवज में सरला देवी ने ₹30000 रिश्वत की मांग की 25,000 में सौदा तय हुआ। लेकिन विजिलेंस को सूचना दी गई तो रंगे हाथों आरोपी को पकड़ा जा सका। वही विजिलेंस निरीक्षक विमला देवी ने कहा कि शिकायत मिली थी कि एएशआई सरला शिकायतकर्ता के पिता का नाम निकलवाने के लिए ₹25,000 रिश्वत मांग रही है। वह ड्यूटी पर नहीं थी उसे सेक्टर-5 से घूस ली गई।







