Home Haryana हरियाणा के इस इंजीनियर के बनाए मिट्टी के केमिकल फ्री बर्तनों के...

हरियाणा के इस इंजीनियर के बनाए मिट्टी के केमिकल फ्री बर्तनों के कई लोग दीवाने, जानिए क्या है खासियत

172
0

झज्जर (एकता): जब मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ऐसा ही कुछ हरियाणा के  इंजीनियर नीरज शर्मा ने कर दिखाया। बता दें कि नीरज ने नौकरी छोड़ मिट्टी के केमिकल फ्री बर्तनों का बिजनेस शुरू किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार नीरज शर्मा ऑनलाइन बर्तन बेचकर लाखों का मुनाफा कमा रहा है। आपने सुना होगा कि लोहे के बर्तनों में खाना बनाने से उसके पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। लेकिन केमिकल फ्री बर्तनों में बनाए गए खाने के सभी पोषक तत्व वैसे ही बने रहते हैं जैसे हमारे शरीर को चाहिए।

जानकारी के मुताबिक नीरज ने सोचा कि अगर वह मिट्टी के केमिकल फ्री बर्तनों का बिजनेस शुरू करेगा तो उसे काफी फायदा होगा। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर नहीं पड़ेगा। नीरज ने प्लास्टिक की बोतल और नॉन स्टिक बर्तनों से होने वाले नुकसान के कारण मिट्टी के बने बर्तन कुक वेयर और बोतल जैसी चीजें आजकल खूब रिवाज़ में है।

बाजार में मिट्टी के बर्तनों की मांग इतनी बढ़ रही है। झज्जर के डावला गांव के रहने वाले नीरज शर्मा ने मिट्टी, आप और मैं नाम से बिजनेस शुरू किया है। बताया जा रहा है कि नीरज शर्मा एक बीटेक इंजीनियर है लेकिन पिछले 3 सालों से गांव में रहकर ही काम कर रहे हैं।

आमतौर पर मिट्टी के बर्तन जल्दी टूट जाते हैं, अगर कारीगर ने सही ढंग से इसे बनाया हो तो यह लंबे समय तक चलते हैं। नीरज ने मशहूर सुराही, मटके, पतीले कई तरह के बर्तन यहां बनाए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी नीरज शर्मा के बनाए हुए बर्तनों में पके खाने का खूब आनंद लिया था। इतना ही नहीं वह नीरज के बर्तनों के मुरीद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here