अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओट चौक से रैली का आयोजन किया गया। यह मार्गदर्शन डा. सुखदा प्रीतम, सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला में किया। इस प्रोजेक्ट में बेटियां जस्टिस फॉर वूमेन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के सौजन्य से साइकिल रैली का आयोजन कर जन सारण का प्रोजेक्ट बेटियां जस्टिस फॉर वूमेन से अवगत करवाते हुए अंबाला के अलग-अलग चौंक से रैली निकाली गई।
इस मौके पर गुरु की रहमत द्वारा बच्चों को कैप उपलब्ध करवाई गई। जिला युवा विकास संगठन द्वारा छात्रों को रिफरेशमेंट प्रदान करते हुए रैली के दौरान छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से जन साधारण को प्रोजेक्ट बेटियों से अवगत करवाया। डीएलएस द्वारा जन साधारण को उनके अधिकारों व मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे जागरूक किया।








