कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- पिछले कुछ दिनों से चल रहे खराब मौसम के उतार-चढ़ाव से फसलों पर काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है. तेज हवा और बेमौसमी बरसात के कारण फसलों का काफी नुकसान हो रहा है. गेहूं की फसल जमीन पर चादर की तरह बिछ चुकी है.
किसान सरकार से कर रहे हैं मुआवजे की मांग
वही किसान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बेमौसमी बरसात और तेज हवाओं के कारण हमारी 80% फसले खराब हो चुकी है. गेहूं की फसल जमीन पर चादर की तरह बिछ चुकी है. लगातार बारिश व तेज हवाई चलने के कारण खेतों में आधा-आधा फीट तक पानी जमा हो गया है, जिस कारण पशुओं के लिए चारा जुटाने में भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं . लगातार बारिश होने के कारण आलू की फसल और मक्के की फसल व सब्जियां खराब हो रही है. टमाटर और गोभी की फसल तो बिल्कुल खराब हो चुकी है, जिसके कारण सब्जियों के रेट भी बढ़ रहे है. जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया से बातचीत करते हुए किसान सरकार से अपील करते हुए भी नजर आए कि जो बेमौसमी बरसात के कारण किसानों की जो फैसले खराब हुई है उनका मुआवजा सरकार जल्द से जल्द दिलवाए.







