Home Ambala टांगरी नदी में बा+ढ़ से बांध के पास का इलाका डू#बा, हजारों...

टांगरी नदी में बा+ढ़ से बांध के पास का इलाका डू#बा, हजारों बेघर लोगों की मदद के लिए आगे आई AAP

247
0

अंबाला (एकता): अंबाला में टांगरी नदी में बा+ढ़ आने से कई लोग बेघर हो गए हैं। बता दें कि बांध के पास का इलाका डू#ब गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार टांगरी बांध के अंदर बसे व इंडस्ट्री एरिया में भी काफी लोग अपना घर खो चुके हैं। वहीं दूसरी चरफ उनकी मदद के लिए आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व खोजकीपुर के पूर्व सरपंच सुरिंदर शर्मा व उनके सुपुत्र प्रवेश शर्मा आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन बांटा। लोगों का कहना है कि उनका सब कुछ बा@ढ़ के चपेट में या तो खराब हो गया या पानी में बह गया।

बता दें कि 2 दिन पहले लोग पहले टांगरी में आए पानी से मुश्किल से संभले ही थे कि पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से टांगरी में लगभग 25,000 क्यूसिक पानी और आ गया। समापन के अवसर पर पहुंची आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने बताया कि जब भी अंबाला पर किसी भी प्रकार का संकट आया तो सुरिंदर शर्मा व उनके परिवार ने दिल खोल कर लोगों की मदद की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है। ऐसे संकट के समय में जब भगवान खुद धरती पर नहीं आ सकते तो वो किसी ना किसी फरिश्ते को इंसान के रूप में धरती पर भेजते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here