Home election हरियाणा की संयोजन चित्रा सरवारा ने हिमाचल में AAP का खाता न...

हरियाणा की संयोजन चित्रा सरवारा ने हिमाचल में AAP का खाता न खुलने पर दी अपनी प्रतिक्रिया  

170
0

अंबाला (अंकुर कपूर): आम आदमी पार्टी की उत्तरी हरियाणा की संयोजन चित्रा सरवारा ने हिमाचल में आम आदमी पार्टी का खाता न खुलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तीन चुनाव थे और तीन पार्टियां मैदान में थी, जिसमें एक तरफ देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस व दूसरी तरफ वर्ल्ड की नंबर ONE पार्टी बीजेपी मैदान में थी और वहीं हमारी यंगेस्ट पार्टी जो कि अभी अपना संगठन बना रही है लेकिन जनता में परफॉर्मेंस अपनी नीतियों पर रही है।

उन्होंने कहा कि इन तीनों चुनाव में सभी पार्टियां एक-एक जीत हासिल करने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि जहां दिल्ली में बीजेपी अपना 15 साल का गढ़ खोकर निकली वहीं कांग्रेस पार्टी दो राज्यों के अंदर अपना बड़ा बेस खोकर निकली। साथ ही आम आदमी पार्टी जहां दिल्ली MCD जीती तो वहीं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी हासिल किया। उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया। गुजरात में बीजेपी की बंपर जीत पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात में पहली बार हाई कैंपेन चला और प्रधानमंत्री जो कि गुजरात को अपना गढ़ मानते हैं वो डोर-टू-डोर करने पर मजबूर हुए। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी का एक एक सांसद घर-घर जाकर दरवाजे खटखटा रहा था।

उन्होंने कहा कि जिस हद तक हम बीजेपी को ग्राउंड पर ले आए ये आम आदमी पार्टी की बड़ी उपलब्धि है और कह सकते हैं कि चुनाव बहुत ही बढ़िया रहा। उन्होंने जन समर्थन न मिलने का भी दिल से स्वागत किया। केजरीवाल द्वारा लिखकर दिए जाने पर की गुजरात चुनाव आम आदमी पार्टी जीतेगी पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल का एक मिशन है। इंडिया नंबर ONE मिशन और उस पर आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अडिग रहेगा। आने वाले समय में हमारा पूरा जोर संगठन पर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में नई जॉइनिंग देखने को मिलेगी।

किसानों के मुद्दे पर चित्रा सरवारा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी किसी न किसी बहाने चाहती है कि किसानों से उनकी किसानी छीन ली जाए। उन्होंने बीजेपी को किसान विरोधी सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि जब कृषि के तीन काले कानूनों के जरिए किसानों से उनकी किसानी नहीं छीन सके। उन्होंने कहा कि इतना हमारा एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रचर है। आज किसान को अपने दाम पाने के लिए लड़ाई करनी पढ़ रही है। उन्होंने आदमी पार्टी द्वारा किसानों को समर्थन देने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here