Home Crime पलवल में शातिराना तरीके से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य का...

पलवल में शातिराना तरीके से ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य का पर्दाफाश, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

195
0

पलवल (अंकुर कपूर): साइबर ठग रोजाना अलग-अलग तरीके अपनाकर भोली-भाली जनता को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। हाल ही में पलवल में शातिराना तरीके से ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य ने अंगूठे का क्लोन बनाकर इनेबल पेमेंट सिस्टम के जरिए महिला के खाते से 2.09 लाख रुपए निकाल थे। मामला 3 महीने पहले हुआ था। शनिवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है। आरोपी ने गांव दुधौला निवासी एक महिला के खाते से तीन माह के दौरान 2.09 लाख रुपए निकाल थे। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

गरीब व्यक्ति के नाम यूजर आइडी बनाकर बिहार निवासी लोगों के खाते में ट्रांजेक्शन की गई। डीएसपी विजयपाल ने बताया की गांव दुधौला निवासी भरत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी सुनीता का सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। बीती दो नवंबर को जब वह बैंक में रुपयों की निकासी करने के लिए गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से छह अगस्त से लेकर नौ नवंबर तक के बीच 2,09,140 रुपए निकाल लिए गए। यह ठगी आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के जरिए की गई है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

करीब दो माह पहले मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले इंद्रजीत और मथुरा के रहने वाले जीतू ने लड़की की शादी के लिए 51 हजार रुपए कन्यादान राशि दिलाने का बहाना बनाकर उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लिए। इसके बाद आरोपी उसे सीएससी सेंटर ले गए, जहां उसका फोटो खिंचवाया गया और कुछ दिन बाद रुपए आने की बात कही। आरोपियों ने रैपी पेय पर उसके नाम से यूजर आईडी बनवा ली, जिसके जरिये खाते से रुपयों का ट्रांसफर किया गया। इन रुपयों को बिहार के लखीसराय स्थित दो बैंकों के खातों से निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here