Home election AAP पार्टी ने संयोजक चित्रा सरवारा की अध्यक्षता में निकाला रोड शो,...

AAP पार्टी ने संयोजक चित्रा सरवारा की अध्यक्षता में निकाला रोड शो, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

156
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा और दिल्ली में विजय प्राप्त होने पर पार्टी की उत्तरी हरियाणा की संयोजक चित्रा सरवारा की अध्यक्षता में रोड शो निकाला गया। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह रोड शो अम्बाला छावनी में टांगरी नदी के पास पार्टी दफ्तर से शुरू हुआ और अम्बाला छावनी व शहर के मुख्य क्षेत्रों से निकाला गया। इस मौके पर चित्रा सरवारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
उन्होंने इस विजय संकल्प यात्रा के जरिए लोगों का धन्यवाद करने की बात की। उन्होंने कहा कि मात्र 10 साल में दो राज्यों में सरकार बनाना व राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, जो कि आम आदमी पार्टी ने किया है। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में 15 साल से MCD पर बीजेपी का कब्जा था जिसको आम आदमी पार्टी ने उखाड़ फेंका है। वहीं उन्होंने गुजरात चुनाव में 13% वोट मिलने पर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही।

उन्होंने लोगों से वादा किया कि कट्टर ईमानदार, कट्टर देश भक्त और इंसानियत राजनीति का हम आपसे वादा करते करते हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर भारत को नम्बर ONE बनाने की बात कही। हाल ही में जिला परिषद के चुनाव में विजय हासिल करने वाले आप पार्टी के नेता मक्खन सिंह लबाना ने आप पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर लोगों का धन्यवाद किया और इसके साथ ही उन्होंने आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, आप पार्टी की उत्तरी हरियाणा की संयोजक चित्रा सरवारा व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह इसके लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मात्र 10 सालों में आप पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया और दिल्ली में MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मोटे पहलवान को पटकनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात में आम आदमी पार्टी का खाता खुलने पर खुशी जताई और कहा कि पहले पंजाब में भी इसी प्रकार से हमारा खाता खुला था और आने वाले समय में वहां भी आप पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here