Home Business/Education हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म, अगस्त अंत तक आ...

हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म, अगस्त अंत तक आ सकती है सूची

239
0

हरियाणा  |  हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती के लिए हुई कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का रिजल्ट लंबे इंतजार के बाद अगस्त के आखिरी सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। इसके तुरंत बाद ग्रुप-डी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने सवालों पर आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करवाई थी, उन्हें फिलहाल संकलित किया जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि रीजनिंग, गणित या अन्य विषयों में कितने प्रश्नों पर आपत्ति आई है। जिन सवालों पर अधिक आपत्तियां हैं, उनकी जांच विशेषज्ञ समिति करेगी। अगर आपत्तियां सही पाई गईं तो उत्तर कुंजी (आंसर की) दोबारा जारी की जाएगी।

रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है और अधिकारियों का मानना है कि अगस्त के अंत तक इसे घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती प्रक्रियाओं का रास्ता साफ हो जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here