Home Crime करनाल में इस धारावाहिक में गलत तरीके से इतिहास दिखाने पर डायरेक्टर...

करनाल में इस धारावाहिक में गलत तरीके से इतिहास दिखाने पर डायरेक्टर का फूंका पुतला (Watch Video)

178
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में मंगलवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया और घंटाघर चौक पर पुतला फूंका गया। दरअसल सोनी चैनल पर एक धारावाहिक आता है जिसका नाम ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ है और इस सीरियल में हमारे इतिहास के बारे में बताया गया है। इस धारावाहिक के एक एपिसोड में महाराजा सूरजमल को डरपोक, कायर, बताया गया है जिसको लेकर युवाओं में काफी रोष है। उन्होंने अपनी नाराजएगी सड़कों पर निकाली। उन्होंने सीरियल के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का पुतला जलाया और उस सीन को कट करने की मांग रखी, जिसमें महाराजा सूरजमल को डरपोक और कायर बताया गया है। इससे पहले युवा प्रशासन को एक बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।

युवाओं का कहना है कि महाराजा सूरजमल हिंदू जाट राजा थे और उन्होंने अपने जीवन में अनेक लड़ाईयां लड़ी थी पर उनकी कभी हार नहीं हुई थी। इस सीरियल में उन्हें ना सिर्फ हारा हुआ दिखाया है बल्कि उन्हें कायर, डरपोक भी बताया है। उनका कहना कि हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस बात का गुस्सा हमारे जहन में हैं इसी के कारण आज वो सड़कों पर उतरकर आए हैं।

डायरेक्टर और प्रोड्यूस का पुतला फूंका है और अगर बहुत जल्द उस सीरियल में से सीन को कट नहीं किया गया तो फिर और बड़ा प्रदर्शन करेंगे। युवाओं का कहना पहले भी फिल्म्स में, सीरियल में कई बार हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई। ऐसे में जब भी सीरियल बने या कोई फिल्म बने तो उसके डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, स्क्रीन प्ले राइटर, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को ध्यान रखना चाहिए और तथ्य और तमाम जानकारी जुटाकर ही लिखना और पर्दे पर लाना चाहिए ताकि किसी की भी भावनाएं आहत ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here