अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला की सुरक्षा व्यस्था इन दिनों राम भरोसे है। शहर में चल रहे बिना नंबर के ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा की वजह से अंबाला की जनता भी काफी परेशान नजर आ रही है। दरअसल इन दिनों शहर में काफी तादाद में ई-रिक्शा चल रही है। इनमें से कई ऐसी भी है जिनके पास वाहन का किसी प्रकार का कोई भी कागज तक नहीं है। ऐसे में अगर इन वाहनों की मदद से किसी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो आसानी से उस व्यक्ति की शिनाख्त नहीं की जा सकती। वहीं दूसरी ओर रैश ड्राइविंग के मामले भी काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए हैं। अब अंबाला प्रशासन ने इन ई-रिक्शा पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
इस विषय में जानकारी देते हुए अंबाला ट्रैफिक डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा ऑटो रिक्शा यूनियंस के साथ मीटिंग भी ली गई थी, जिसमें उन्हें 30 तारीख तक का समय दिया गया था कि वे अपने कागजात पूरे कर ले नहीं तो उसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करेगा। वही नाबालिक बच्चे ई-रिक्शा चलाकर घूम रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। जब इस बारे में ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान से बात की गई तो उनका कहना था कि यह काम इतनी आसानी से होना मुमकिन नहीं है।
पिछले कई सालों से यह रिक्शा चल रहे हैं। अचानक 10 दिन में नंबर कहां से लेकर आए तो वह मांग कर रहे हैं कि उन्हें कुछ दिन का समय और दिया जाए। सड़कों पर चल रही रिक्शा से परेशान लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे बाजारों में रिक्शा को लेकर घूम रहे हैं और जब दिल करता है बीच बाजार में ही रोक देते हैं। अपनी रिक्शा को सरकार को इस पर कोई काम जरूर करना चाहिए।







