Home election विधायक ईश्वर सिंह बोले- दुष्यंत चौटाला ही होंगे हरियाणा के अगले CM...

विधायक ईश्वर सिंह बोले- दुष्यंत चौटाला ही होंगे हरियाणा के अगले CM   

186
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): जेजेपी के स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जेजेपी नेताओ कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए है। यमुनानगर में सोमवार को भिवानी रैली के प्रभारी विधायक ईश्वर सिंह ने यमुनानगर में जेजेपी जिला अध्य्क्ष अर्जुन सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रैली की रूप रेखा तैयार की। मीडिया से बात करते हुए विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि भिवानी रैली की तैयारियों को लेकर यमुनानगर में बैठक की गई। यह रैली रिकॉर्डतोड़ होगी और एक ऐतिहासिक रैली होगी। यमुनानगर से 340 गाड़ियों का काफिला और 40 बसों का काफिला हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली में पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि है रैली 2024 के चुनावों की दिशा तय करेगी। 2 साल रह गए हैं इस रैली के माध्यम से जेजेपी अपने कामों का सारा सारांश जनता के सामने रखेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अगले सीएम दुष्यंत चौटाला ही होंगे। जेजेपी फुल मेजॉरिटी के साथ आएगी। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला में कोई कमी नहीं है, इतनी कम उम्र में इतना अनुभव और जनता में पापुलैरिटी है जहां भी कार्यक्रम में जाते हैं। वहां भीड़ अपने आप जुड़ जाती है। 25 साल की उम्र में लोकसभा के सदस्य बने तो वही 31 साल की उम्र में डिप्टी सीएम की पारी खेल रहे हैं।

उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि गठबंधन में लड़ेंगे या नहीं इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा क्योंकि अभी वह चुनाव बहुत दूर है, लेकिन जिस तरीके से दुष्यंत को सीएम बनाने की बात है तो फैसला 1 दिन में नहीं हो सकता इसके लिए संगठन की जरूरत होती है। इसीलिए जो कार्यक्रम है वह किए जा रहे हैं यह जो रैली है वह एक बहुत बड़ी रैली होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पेपर हो तो उसकी तैयारी पहले ही करनी पड़ती है। इसलिए 2024 की तैयारियां हम अभी से कर रहे हैं और हमारा संगठन और मजबूत हो रहा है। यह रैली हरियाणा में नए राजनीतिक आयाम स्थापित करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि मौजूदा सीएम भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हम अपना गठबंधन धर्म भी अच्छे से निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here