Home Haryana Indian Navy Day के उपलक्ष्य में जवानों ने लगाई 1500KM की दौड़...

Indian Navy Day के उपलक्ष्य में जवानों ने लगाई 1500KM की दौड़ (Watch Video)  

199
0

पलवल (अंकुर कपूर): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में नौसेना के जवानों द्वारा 1500 किलोमीटर की दौड़ आयोजन किया। नौसेना के जवानों से पलवल नेशनल हाईवे नंबर 19 पर हुड्डा चौक से लेकर फरीदाबाद की सीमा तक दौड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया। जिसकी शुरुआत 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली से की गई। नौसेना के जवानों द्वारा हर रोज 40 से 45 किलोमीटर की दौड़ की जा रही है। टारगेट के अनुसार 35 दिनों में 1500 मीटर की दौड़ पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि 29 दिनों के अंदर 1200 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली गई है। यह यात्रा हरियाणा राज्य के सभी जिलों से निकाली जा रही है। हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस यात्रा से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि सरकार द्वारा लोगों को अपनी दिनचर्या में कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए निकालने के लिए पूरे देश में फिट इंडिया महाअभियान शुरू किया गया है। जिससे लोग फिटनेस के प्रति जागरूक और शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम हो सकें।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 60 से अधिक स्कूल,कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को जागरूक कर चुके है। युवाओं को संदेश दिया जा रहा है कि अपने जीवन को अनुशासन के साथ व्यतीत करें। नशे से दूर रहे। हिंदुस्तान को दोबारा से विश्व पटल पर सोने की चिड़िया बनाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here