हरियाणा | हरियाणा में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है। प्रदेश भर में इस समय भयंकर गर्मी का सामना किया जा रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 9 जिलों में लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वीरवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को हवा में बदलाव होने के कारण 28 और 29 अप्रैल को आंशिक बादल और पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में गर्मी बनी रहेगी। हालांकि, 30 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे हरियाणा वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
इसके साथ ही, बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे इस गर्मी से सुरक्षित रहें।







