गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक इनोवा पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। जिसमें एक लड़की समते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात उस समय हुआ जब उदयपुर से घूम कर वापिस लौट रहे इनोवा सवार युवक व युवतियां पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।







