Home election Panchayat Election Result: यमुनानगर में इन पार्टियों के उम्मीदवारों ने खोला खाता,...

Panchayat Election Result: यमुनानगर में इन पार्टियों के उम्मीदवारों ने खोला खाता, हासिल की जीत

187
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के यमुनानगर में जिला परिषद के 18 वार्डों में से 5 वार्डों में बीजेपी उम्मीदवार विजयी हुए हैं, जबकि कांग्रेस के चार से पांच उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं बीएसपी, इनेलो और आप पार्टी ने भी यमुनानगर जिला के जिला परिषद चुनाव में अपना खाता खोला है।
कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर बत्रा का दावा है कि जिला परिषद में कांग्रेस की भारी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के छछरोली ब्लॉक में जिला परिषद के 4 वार्डों में से 3 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। इसी तरह बाकी ब्लॉक में भी कांग्रेसी उम्मीदवार विजई हुए है। जिससे उन्होंने दावा किया कि यहां जिला परिषद में कांग्रेस का चेयरमैन बनेगा।

वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस समर्थन से जीते नरवेल सिंह व वार्ड 8 से जीते पूर्व मंत्री अकरम खान के भाई शमीम खान ने इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा है कि अब वह 2024 की विजय के लिए काम करेंगे। वहीं वार्ड नंबर 5 से जीते आम आदमी पार्टी के दिलीप सिंह का कहना है कि यह लोगों का धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि वह अधिक से अधिक अपने क्षेत्र का विकास करेंगे। यमुनानगर जिला में हालांकि अभी पूरी तरह रिजल्ट सामने नहीं आए हैं. और चुनाव मतगणना की विधिवत घोषणा नहीं हुई है लेकिन यहां से बीजेपी व कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here