अंबाला (अंकुर कपूर): जिला परिषद चुनाव में आप प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी की संयोजक चित्रा के निवास पर ढोल की थाप पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता जमकर थिरके। पार्टी की उत्तरी हरियाणा की आप नेता चित्रा सरवारा भी खुशी में झूम उठे। इस मौके पर चित्रा सरवारा ने कहा कि जिला परिषद में पार्टी की जीत केजरीवाल की जीत है। यह उन्हीं की अच्छी नीतियों का नतीजा है।

चित्रा ने कहा कि इस बार जिला परिषद में जिस तरह से झाड़ू गंदगी साफ की है, उसी तरह 2024 में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी क़ी जीत होंगी। वहीं वार्ड 9 से आप पार्टी की टिकट पर जीते मक्खन सिंह लबाना ने कहा कि इस बार जिस तरह के लोगों ने उनका साथ दिया है। वह आप पार्टी की जीत पक्की की है। आने वाले समय में वे पूरी तरह प्रदेश में झाड़ू फेर कर सफाई कर देंगे।








