अंबाला (अंकुर कपूर): सुप्रसिद्ध जगत गुरु शंकराचार्य के अंबाला पहुंचने पर उनका भव्य किया गया। गुरु जी ने मीडिया से बातचीत भी कीं जिसमें उन्होंने पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए। वहीं जब उनसे पूछा गया कि भारतवर्ष में लगातार संतों की संख्या बढ़ रही है और कई पर केस भी दर्ज हुए हैं तो उन्होंने कहा कि सनातन धर्म गुरु गिने चुने ही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि संत का कर्तव्य होता है सत्य का पक्ष लेना।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही धर्म के बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मठ मंदिरों के साथ जोड़ा जाए ताकि भगत निष्ठावान हो। इससे लोगों और बच्चों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। जब आज के प्रोग्राम के बारे में स्कूली प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने अपना सौभाग्य समझा कि जगत गुरु शंकराचार्य अम्बाला पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चे जो हमारी संस्कृति से दूर जा रहे हैं और वेस्ट्रन कल्चर की तरफ जा रहे हैं ये संवाद बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखने के लिए ये बहुत जरुरी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए जिससे जो बच्चे नशे के तरफ जा रहे हैं वो बच्चे रास्ता छोड़ धर्म तरफ आकर्षित हो।








