Home Accident बेटी के जन्मदिन पर मातम में बदली पूरे परिवार की खुशियां, हादसे...

बेटी के जन्मदिन पर मातम में बदली पूरे परिवार की खुशियां, हादसे में हुए कार के 2 टुकड़े

262
0

हिसार: हरियाणा के हिसार में उस समय पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई जब एक हादसे में 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि आजाद नगर के शिव नगर क्षेत्र के कर्मबीर की बेटी प्राची का सोमवार को जन्मदिन था। बेटी के जन्मदिन पर कार्यक्रम रखा गया था और परिचित की कार से वह सुबह करीब साढ़े 5 बजे दंपती अपनी 2 साल की बेटी और भतीजे के साथ निकले। रास्ते में लक्ष्मणगढ़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के दो हिस्से हो गए। वहीं बॉक्सिंग कोच कर्मबीर का परिवार तिनके ही तरह बिखर गया।

जन्मदिन पर बिखरा पूरा परिवार

हादसे में कर्मबीर, उसकी पत्नी रेणु, बेटी प्राची और भतीजे यश की मौत हो गई। यश मृतक के बड़े भाई राजू का इकलौता बेटा था। बता दें कि जब परिवार के कुछ लोगों को इस हादसे की सूचना मिली तो वह राजस्थान के लिए निकले। लेकिन आसपास की महिलाएं कोशिश करती रहीं कि उन्हें हादसे की भनक न लगे। जब शाम को हादसे में मृतकों के शव आजाद नगर पहुंचे तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम थी। आस पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार और अध्यापक आरएस ज्याणी का छोटा बेटा कर्मबीर चंडीगढ़ की एक यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग कोच के पद पर कार्यरत था। कर्मबीर अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए चंडीगढ़ से घर आया था। घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। शाम होने से पहले सुबह कर्मबीर, उनकी पत्नी रेणू, बेटी प्राची और भतीजे के साथ शुभ काम के लिए निकला था, लेकिन सब बिखर गया।

दोनों बॉक्सिंग खिलाड़ी थे कर्मबीर और रेणू

बताया जा रहा है कि कर्मबीर और रेणू दोनों बॉक्सिंग खिलाड़ी थे। उन दोनों की मुलाकात खेलते समय हुई थी। इसके बाद कर्मबीर ने लितानी की रहने वाली रेणु से शादी की। 2 साल पहले बेटी के पैदा होने के बाद उसने स्कूल छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here