Home Haryana बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

5
0

बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा और वार्ड-7 के पार्षद संदीप अहलावत भी मौजूद रहे। वहीं रेलवे की ओर से एडीआरएम एनएस बघेल, एडीइएआर संदीप कुमार, डीईएन रोहतक अभिषेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। नगर परिषद की ओर से भी इंजीनियरिंग टीम ने हिस्सा लिया।

वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने फुटओवर ब्रिज का काम जल्द पूरा कर उसे जनता के लिए शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे पार्क के सौंदर्यीकरण और रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

पार्षद संदीप अहलावत ने अपने क्षेत्र में रेलवे की खाली भूमि पर पार्क विकसित करने और नाहरा-नाहरी रोड से निजामपुर फाटक तक अंडरपास से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि फुटओवर ब्रिज के पूरा होने से लाइनपार क्षेत्र के कई वार्डों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और रेलवे ट्रैक पार करने में सुविधा होगी। इसके साथ ही रेलवे पार्क के विस्तार और रखरखाव को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here