Home Crime पलवल में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, जानिए क्या रही...

पलवल में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, जानिए क्या रही वजह

175
0

पलवल (अंकुर कपूर): पलवल के नागरिक अस्पताल में जवाहर नगर कैंप के रहने वाले जोगिंदर ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे वह अपने दोस्त अवतार और रामनगर के रहने वाले सुरेंद्र के साथ जवाहर नगर कैंप में गोलगप्पे खाने के लिए गया था। गोलगप्पे खाकर जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में जवाहर नगर कैंप के ही रहने वाले कल्लू ने सुरेंद्र के साथ गाली-गलौज की और उसके साथ झगड़ा करने लगा।

इस दौरान उन्होंने बीच-बचाव करने का भी प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी मारपीट की और सुरेंद्र को तब तक पिटता रहा, जब तक कि वह लहूलुहान नहीं हुआ और मौके से फरार हो गया। उसके बाद वह सुरेंद्र को उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here