कुरुक्षेत्र, 24 दिसंबर -भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने आज मंगलवार शाम को कुरुक्षेत्र शहर में किसान आंदोलन 2 के समर्थन और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर कैंडल मार्च निकाला है। इस केंडल मार्च में बच्चों ने भी भाग लिया है।
किसान नेता संजीव आलमपुर, संजू नम्बदार और दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन यह गूंगी बहरी सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है और उन पर गोलियां चलाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारे नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर है उसकी तरफ भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। वही संजीव आलमपुर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि नायब सैनी सरकार उनको दिल्ली नहीं जाने दे रही है।और उनपर गोलियां चलाई जा रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह चाहे जितने भी किसानों पर जुल्म कर ले लेकिन वह अपने हक लेकर रहेंगे।







