चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद आज देशभर में कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के फैसले का वो विरोध करते हैं और कांग्रेस इसके विरुद्ध लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से और जनता की अदालत के बीच जाकर सरकार की तानाशाही के बारे में बताया जाएगा।







