Home Haryana आदमपुर में भारी बहुमत से जीतेंगे कुलदीप बिश्नोई: कंवरपाल शिक्षा मंत्री

आदमपुर में भारी बहुमत से जीतेंगे कुलदीप बिश्नोई: कंवरपाल शिक्षा मंत्री

225
0

यमुनानगर (अकुंर कपूर): हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर इन दिनों हिमाचल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरे पर रहे। शुक्रवार को वह अपने यमुनानगर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने दावा किया कि हिमाचल में बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में दून विधानसभा क्षेत्र में थे। इस दौरान नामांकन भरते समय इतनी भीड़ थी जितनी किसी बड़ी रैली में नहीं होती। इसी तरह पोंटा साहब का हालात थे।

उन्होंने बताया कि वह 30 अक्टूबर को नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की 19 अक्टूबर से चल रही हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत कर रही है। यूनियन को भी बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह न्यायोचित नहीं है कि अगर सरकार कूड़ा उठाने का प्रयास करती है तो वह उसमें झगड़ा करें। उन्हें बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकलेगा।

आदमपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां भजनलाल परिवार का अच्छा प्रभाव है। वर्तमान हरियाणा सरकार ने भी वहां 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। इसी के चलते प्रभावित होकर कुलदीप बिश्नोई बीजेपी में शामिल हुए। कुलदीप बिश्नोई वहां भारी बहुमत से विजयी होंगे। वहीं हरियाणा में पंचायती चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि बीजेपी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here