Home Accident सोनीपत में NH-44 पर ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भयानक आग,...

सोनीपत में NH-44 पर ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भयानक आग, तस्वीरों में देखिए जिंदा जला क्लीनर

182
0

सोनीपत (अंकुर कपूर): सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर उस समय भयानक हादसा हुआ जब एक ट्रक में अचानक से आगे दूसरे ट्रक से टकरा जाने की वजह से भीषण आग लग गई। बता दें कि हादसा इस दर्दनाक था कि ट्रक में क्लीनर जिंदा जल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हालांकि ड्राईवर की जान बच गई है।

जानकारी के मुताबिक बीसवां मील चौक के पास सेब से भरे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा आलू से भरा ट्रक उसमें टकरा गया। हादसे में ट्रक आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

शव को पुलिस ने ट्रक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अमृतसर के जितेंद्र के रूप में हुई है। पंजाब के जिला अमृतसर के गांव फोबा निवासी हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता ट्रांसपोर्टर है। वह अपने ट्रक में आलू भरकर कश्मीर से आलू भरकर चला था। गाड़ी पर उसका चचेरा भाई जितेंद्र (32) उसके क्लीनर के रूप में साथ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here