Home Crime हांसी: सैनीपुरा गांव में बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर की फायरिंग,...

हांसी: सैनीपुरा गांव में बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर की फायरिंग, एक घायल

205
0

हांसी | हरियाणा के हांसी उपमंडल के सैनीपुरा गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक पर अचानक गोलियां चला दीं। घायल को तत्काल हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढाणी पाल मोड़ के पास हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, गांव सिसाय निवासी जयदीप अपने दो साथियों के साथ हांसी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ढाणी पाल मोड़ के पास पहुंचा, तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस जांच में जुटी

फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here