Home Haryana यमुनानगर में डेंगू ने बरपाया कहर, 587 केस आए सामने, एक की...

यमुनानगर में डेंगू ने बरपाया कहर, 587 केस आए सामने, एक की मौत

176
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा में इस बार डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू से प्रभावित मरीज के लिए अब तो बेड भी कम पड़ने लगे हैं। हरियाणा के अन्य जिलों की तरह यमुनानगर में भी डेंगू के मामलों में भारी इजाफा होता नजर आ रहा है। यमुनानगर में इस समय डेंगू के 587 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि चिकनगुनिया के सात केस सामने आए हैं। वही डेंगू से अभी तक एक की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।

डेंगू के मरीज जहां निजी अस्पतालों में भारी संख्या में दाखिल हैं। यहां दाखिल मरीजों को और दिक्कत ना आए इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं। मरीज को मच्छरदानी वाले बिस्तर उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं मच्छर की रोकथाम के लिए ऑल आउट सहित अन्य प्रबंध किए गए हैं। यमुनानगर की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुशीला सैनी ने बताया कि क्योंकि इस बार मौसम बार-बार करवट लेता रहा, ज्यादा समय तक वर्षा हुई। इसी के चलते डेंगू के मरीजों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 5000 के लगभग सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 587 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वही डेंगू से एक ह मौत हुई है। और चिकनगुनिया के सात मामले सामने आए हैं।

डेंगू के मरीजों में जहां तेज बुखार होता है वही जोड़ों व हड्डियों में भारी दर्द होता है। इसके अलावा शरीर में लाल चकत्ते हो जाते हैं। कुछ मरीजों को उल्टी और पेट दर्द एवं ब्लीडिंग की भी शिकायत होती है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि ब्लीडिंग होने पर तुरंत मरीज को नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया जाए। उन्होंने कहा कि यमुना नगर सिविल अस्पताल में 24 घंटे डेंगू के सैंपल लिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here