फरीदाबाद (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी में एक मरीज द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय रविन्द्र नामक मरीज मानसिक रूप से परेशान था। मृतक रविन्द्र साहा के पास का रहने वाला था और मुलाना हस्पताल से 8 नवंबर को रेफर होकर यहां आया था लेकिन देर रात को मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह मे रखवा कर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी।
शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे मृतक रविन्द्र के पिता ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे यहां लाया गया था। उन्होंने बताया कि रविन्द्र को दौरे पड़ते थे जिस कारण ये हादसा हो गया। वह मुलाना के सीएचसी से रेफर होकर आया था और इसे डायरिया था जिस कारण यहां रेफर हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके प्लेटलेट भी कम थे। उन्होंने अस्पताल में हुए इस हादसे की सूचना स्टाफ ने थाना अंबाला कैंट में दी जहां से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह मे रखवाकर जांच शुरू कर दी।
SHO थाना सदर नरेश शर्मा ने बताया कि ठाकरपुरा का रहने वाला रविन्द्र 8 नवंबर को किसी बिमारी के कारण यहां दाखिल हुआ था और उनके परिवार ने बताया कि इसको पहले से ही दौरे पड़ते थे। उन्होंने बताया कि रविन्द्र रात को खिड़की के पास खड़ा था और अचानक उसे दौरा पड़ गया। जिसके कारण ये खिड़की से गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले करेंगी और आगे की जांच करेंगी।







