Home Haryana भूना में बनेगा आधुनिक एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम, 7 करोड़ से अधिक...

भूना में बनेगा आधुनिक एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम, 7 करोड़ से अधिक की राशि होगी खर्च

2
0

भूना । फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। न्यूक्लियर पावर प्लांट गोरखपुर के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के तहत राजकीय महाविद्यालय भूना में आधुनिक एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 7 करोड़ 30 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद भूना और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।

सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट गोरखपुर के चेयरमैन अनिल जाखड़ ने बताया कि स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर करीब 10 दिन में खोले जाने की संभावना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर 7 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं गुलशन हंस, जोशी खट्टर, मुकेश सिंगला और नरेंद्र बागड़ी ने स्टेडियम की मंजूरी को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के प्रयासों और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के माध्यम से क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण खेल सुविधा मिली है। स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक एस्ट्रो टर्फ पर अभ्यास करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय भूना की स्थापना में भी सुभाष बराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा देगा।

नगरपालिका चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा और प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने बताया कि भूना में लंबे समय से फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त स्टेडियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नगरपालिका की ओर से प्रस्ताव पारित कर न्यूक्लियर पावर प्लांट के सामाजिक सरोकार प्रोजेक्ट के अधिकारियों के समक्ष स्टेडियम निर्माण की मांग रखी गई थी। मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपने ही शहर में आधुनिक स्तर की सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here