Home Haryana हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ काले झंडों के साथ किया...

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ काले झंडों के साथ किया विरोध प्रदर्शन

172
0

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में रोडवेज के कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने इस दौरान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही वह रोडवेज में निजीकरण का फैसला वापिस नहीं लेती तो 10 सितम्बर की मीटिंग के बाद वह बड़े आंदोलन का फैसला लेंगे।

सांझा मोर्चा के रोडवेज कर्मचारी सदस्यों ने कहा कि सरकार ने रोडवेज के बेड़े में 550 इलेट्रॉनिक बसों को शामिल करने का फैसला लिया है। लेकिन इन्हें भी पूंजीपति ठेकेदारों के हाथ सौंपने जा रही है, जो किसी भी प्रकार से उचित नहीं। ऐसा करने से बेरोजगारी बढ़ेगी और पब्लिक भी रोडवेज में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो जाएगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि इन बसों को संचालन निजी हाथों में न देकर सरकारी हाथों में होना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here