Home Accident ड्राइवर ने स्पीड से दौड़ाई स्कूली बच्चों से भरी बस, तीन वाहनों...

ड्राइवर ने स्पीड से दौड़ाई स्कूली बच्चों से भरी बस, तीन वाहनों को बुरी तरह किया क्षतिग्रस्त, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

172
0

करनाल (अकुंर कपूर): करनाल के जुंडला में एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 वाहन स्कूल बस, गाड़ी और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर होने से वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

बता दें कि हादसा के समय स्कूल ड्राइवर ने बस को तेज रफ्तार पर दौड़ाया हुआ था जिसकी वजह से वह बस से कंट्रोल खो बैठा और तीन वाहनों से टकरा गया। गमीनत यह रही कि बस में बैठे बच्चों को सिर्फ मामूली चोटें ही आई हैं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चश्मदीदों और बच्चों के मां-बाप ने बताया कि ड्राइवर स्पीड पर था, पहले भी उसको कई बार समझाया गया लेकिन लापरवाही की वजह से ये हादसे होते हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को बुलाया। जिससे वाहनों को साइड किया गया और रास्ता खुलवाया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here