सोनीपत (अकुंर कपूर): सोनीपत में एक महिला ने भयानक वारदात को अंजाम दिया है। आपने महिला पर तो तेजाब डालते सुना होगा लेकिन महिला द्वारा युवक पर तेजाब डालने का मामला पहली बार सामने आया है। बता दें कि महिला ने एक युवक पर उस समय तेजाब डाल दिया जब उसने शादी के लिए इंकार कर दिया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
जानिए पूरा मामला
वारदात सोनीपत की मयूर विहार गली नंबर 25 की है, जहां श्याम जब दूध और अन्य परचून का सामान लेने के लिए शाम के समय घर से बाहर निकला तब गांव बिधल की अंजलि ने उस पर तेजाब डाल दिया। तेजाब युवक के सिर, छाती और हाथ पर पड़ा। इन सब आरोपों को लेकर सोनीपत के कोर्ट कंपलेक्स पुलिस चौकी में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। इस वारदात को अंजलि ने अंजाम दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी इस विषय को लेकर सख्ती से काम लेना शुरू कर दिया है आरोपी महिला फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़ित परिवार द्वारा दी गई शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।







