Home Haryana खिलाड़ियों के समर्थन में चित्रा सरवारा, जानिए सरकार के ‘बेटी पढ़ाओ बेटी...

खिलाड़ियों के समर्थन में चित्रा सरवारा, जानिए सरकार के ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ नारा पर क्या कहा

178
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद कर रहे खिलाड़ियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी की संयोजक चित्रा सरवारा उतरी। खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि अगर सरकार के द्वारा बीजेपी सांसद ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के समर्थन में हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

उन्होंने कहा की पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा खेल मंत्री संदीप सिंह के बचाव में दिए बयानों से साफ़ जाहिर होता है कि सरकार के द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा केवल कागजी है। उन्होंने कहा कि सरकार को हरियाणा की बेटी की शिकायत पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए यह दिखावा या ढकोसला नहीं होना चाहिए। न्याय पाना उनका एक मौलिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि जहां बड़े-बड़े दावे सरकार के मंत्रियों द्वारा किए जाते हैं, बड़े-बड़े दरबार लगाकर एक मौखिक शिकायत पर अधिकारी तक सस्पेंड कर दिए जाते हैं। लेकिन एक बेटी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बावजूद मंत्री अपने पद पर बना रहे इससे दुर्भाग्यपूर्ण बात इस हरियाणा के लिए नही हो सकती। उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से कुश्ती संघ बर्खास्त किया जाए और मामले की उच्चस्तरीय जांच भी कराई जाए।

चित्रा ने कहा की पहले हरियाणा के महिला एथलेटिक्स कोच और अब कुश्ती के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा भाजपा सांसद पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले से ये साफ़ होता है की आज के समय में भाजपा के मंत्रियों व सांसदों से ही बेटी बचाओ अभियान जरूरी है। इस दौरान चित्रा ने कहा की सरकार के द्वारा मंत्री व सांसद पर कार्रवाई करते हुए उनके हक में उतरकर खिलाड़ियों के सम्मान में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल पॉलिसी को भी बड़ी संवेदना के साथ बनाना चाहिए किसी मंत्री को कुश्ती संघ का चैयरमैन बनाने की बजाए सरकार को किसी पूर्व खिलाड़ी को उसका चेयरमैन नियुक्त करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here