Home Accident ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के जवान को मिली...

ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के जवान को मिली दर्दनाक मौत

184
0

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे स्टेशन पर एक शख्स की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बता दें कि यह शख्स को आम नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान गांव लहराड़ा निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं हादसे की जांच चल रही है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे के समय जवान सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आया हुआ था और वह ट्रैक को क्रॉस कर रहा था। उसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उसकी स्कूटी से मिले कागजात से हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here