फरीदाबाद(अकुंर कपूर): सरकारी जमीन पर बने रास्ते को लेकर फरीदाबाद के झाड़सा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसके बाद धीरे-धीरे झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फंसे और कुल हड्डियों से हमला कर दिया इस हमले में दूसरे पक्ष के करीब 4 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक महिला की मौत हो गई तो वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक महिला सब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाई डॉक्टर ने बताया कि करीब आधे घंटे पहले झाड़सा गांव में सरकारी जमीन को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसमें एक पक्ष के करीब 4 लोग घायल थे जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। अभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक महिला के भतीजे ने बताया कि बिजली बोर्ड की जमीन पर रास्ता बना हुआ है जिससे दूसरे पक्ष की ओर से कब्जा किया हुआ था।
कब्जा हटाने को लेकर जब दूसरे पक्ष को बोला गया तो उनकी तरफ से झगड़ा शुरू कर दिया गया और देखते ही देखते घर के अंदर से कुल्हाड़ी और फंसे निकल आए। एक के बाद एक हमला कर दिया जिसमें हमारी चाची की मौत हो गई। अभी 3 लोग घायल हैं जिनमें से एक बच्चे की गंभीर हालत है। इसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।







