26 नवंबर, गुरुग्राम- गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच फरुखनगर की टीम ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले अंतराज्यीय गैंग का पर्दा फाश करते हुए एक सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नखरूद्दीन उर्फ नखरू की रूप में हुई है जोकि भरतपुर राजस्थान का रहना वाला है। आरोपी अब तक 2 दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
आरोपी के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
नखरूद्दीन अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग के दो आरोपियों इब्राहिम और सीताराम को गुरुग्राम पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी चोरी के ट्रैक्टर को दूसरे राज्यों में फर्जी कागजात कर 4 से 5 लाख रुपए में बेच देता था और पिछले कई सालों से ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम देता रहा है।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया का कहना ये
एसीपी क्राइम वरुण दहिया की मानें तो केवल गुरुग्राम से ट्रैक्टर चोरी करने की 20 से ज्यादा और रेवाड़ी से 5 वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी किए हुए 11 ट्रैक्टर, 2 ट्रॉली और कुछ फर्जी कागजात मिले है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, ह.त्या,मारपीट और डकैती के मामले अलग अलग राज्यों के जिलों में दर्ज है। पुलिस की मानें तो आरोपी ट्रैक्टर चोरी कर उनके चेसिस और इंजन नम्बर बदलकर फर्जी कागजात करके ट्रैक्टर बेच देता था।बहरहाल अब गुरुग्राम पुलिस ट्रैक्टर चोरी करने वाले इस गिरोह के सरगना से ये पता लगाने में जुट गई है कि इसके और कितने साथी है जो ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम देते थे और किसकी मदद से फर्जी कागजात तैयार करवाए जाते थे।







