रेवाड़ी (अकुंर कपूर): भारत में एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बार बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के खिलाफ रोष नजर आ रहा है। बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता इस फिल्म का बायकॉट और विरोध कर रहे हैं। रेवाड़ी में शनिवार को ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के प्रसारण के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ता बीएमजी सिनेमा के बाहर इकट्ठा होने शुरू हो गए। फिल्म का प्रसारण रोकने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मॉल के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर सिनेमा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में कुछ ऐसी बातें बोली गई है जो हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने वाली है इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती है। फिल्म में एक्टर द्वारा गौ मांस खाने की बात कही गई है जो सरासर हिंदू धर्म के खिलाफ है। अगर सेंसर बोर्ड इस तरह की फिल्म बनाने की अनुमति देगा तो समाज में क्या संदेश जाएगा। इसलिए ऐसी फिल्म को तुरंत प्रभाव से रोका जाए और किसी भी सिनेमा में इसका प्रसारण ना हो।
हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मॉल के बाहर फिल्म का बायकॉट किया। संगठन के कार्यकर्ताओं नेजोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार सेंसर बोर्ड को इस तरह की फिल्म बनाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इस तरह की फिल्में सीधे हिंदू धर्म की आस्था और हिंदुओं की भावनाओं पर चोट है। हिंदू संगठन बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड के स्टार को लोग अपना आदर्श मानते हैं अगर वही इस तरह की शिक्षा देंगे तो समाज में क्या संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है और फिल्मों में गौ मता के खिलाफ इस तरह की बात कही जाएगी तो उसे हिंदू धर्म पर सीधा सीधा आघात होगा। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म शुक्रवार 9 सितंबर को रिलीज हुई थी उसके बाद सभी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। रेवाड़ी के बीएमजी मॉल सिनेमा घर में भी इस फिल्म का प्रसारण किया जा रहा है। सुबह फिल्म का प्रसारण रुकवाने की मांग को लेकर काफी संख्या में बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मॉल के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए। हालांकि कार्यकर्ता सिनेमा के अंदर घुसना चाह रहे थे, लेकिन भारी पुलिस होने के चलते वह बाहर से ही फिल्म के खिलाफ अपना विरोध जताकर चले गए।







