अंबाला (अकुंर कपूर): हरियाणा के अंबाला जिला में एक आर्मी स्कूल के पास ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि मृत छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों छात्र अम्बाला कैंट BD फ्लोर मिल के पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी उचित कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।







