Home Crime हरियाणा के इस घर में छिपा था अमृतपाल, सोशल मीडिया पर वायरल...

हरियाणा के इस घर में छिपा था अमृतपाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा CCTV Video

213
0

शाहाबाद (एकता): जहां एक तरफ पुलिस पूरे पंजाब में अमृतपाल सिंह को ढूंढ रही थी वह हरियाणा के शाहाबाद में छिपा मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह पंजाब में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए रविवार 19 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद की न्यू सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में ठहरा हुआ था। सुबह होने पर वह फरार हो गया। जिसका वीडियो कोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि छाता व थैला लेकर जा रहे व्यक्ति को अमृतपाल सिंह व उसके आगे चल रही महिला को बलजीत कौर माना जा रहा है। फुटेज में इन दोनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे और न ही देर रात तक पुलिस ने इस फुटेज की पुष्टि की। फिलहाल एसटीएफ की टीम ने कुरुक्षेत्र की हल्का लाडवा के एसडीएम के रीडर हरजिंदर सिंह हरजिंदर सिंह की बहन और पिता को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस बात की पुष्टि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की ओर से नहीं की गई है। बता दें कि इस घर में सिर्फ निर्माण का काम चल रहा था। मिस्त्री और मजदूर के अलावा इस घर में कोई नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here