Home Haryana ओम प्रकाश चौटाला ने आदमपुर उपचुनाव में पार्टी की जीत का किया...

ओम प्रकाश चौटाला ने आदमपुर उपचुनाव में पार्टी की जीत का किया दावा, भूपेंद्र हुड्डा पर कसा तंज

202
0

रोहतक (अकुंर): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने आदमपुर उपचुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में इनेलो पार्टी की जीत होगी, क्योंकि आदमपुर सिरसा जिला से लगता है। सिरसा के उपचुनाव में सभी पार्टियों ने एकमत होकर इनेलो पार्टी को हराने की कोशिश की थी। लेकिन उनके प्रत्याशी की भारी मतों से जीत हुई थी। अभी चाहे कोई भी हरियाणा में आए जीत इनेलो की ही होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि राज में खुल्लम-खुल्ला लूट हुई थी और किसानों की जमीन को सस्ते भाव में खरीद कर महंगे भाव में बेचा गया था और प्रदेश में सबसे ज्यादा कर्ज भी हुआ था।

भाजपा गठबंधन सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने भी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसके कारण प्रदेश की जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। अब जनता इनेलो को सत्ता में देखना चाहती है। प्रदेश में 2024 में होने वाले चुनाव में इनेलो की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला 25 सितम्बर को चौधरी देवीलाल की जयंती समारोह में निमंत्रण देने के लिए कार्यकर्तों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब को देते हुए कहा कि 25 सितम्बर देवीलाल जयंती पर रैली में अन्य सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया है। जिसमें उनसे बात कर तीसरे मोर्चे का गठन कर ऐलान किया जा सकता है। उन्होंने कहा हमारी सरकार बनने के बाद जनहित के कार्य किए जाएंगे। वहीं ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर जिस बुजर्ग की पेंशन कटी है उसे ब्याज सहित दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here