Home Accident चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को बाहर फेंका,...

चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को बाहर फेंका, 9 साल के मासूम ने खोला राज

197
0

फतेहाबाद (अंकुर कपूर): फतेहाबाद के टोहाना में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चलती ट्रेन में ‍छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी शख्स ने महिला को ट्रेन से बाहर फेंका दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को ट्रेन से धक्का मारने के बाद खुद आरोपी भी ट्रेन से कूद गया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू  कर दी है। संदिग्ध आरोपी को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है।

मृतका के भाई विजेंदर ने बताया कि उसकी बहन अपने मायके रोहतक के गांव खरेंटी से अपने ससुराल टोहाना आ रही थी। बहन मनदीप के साथ उसका 9 साल का भांजा भी था।  रास्ते में टोहाना पहुंचने से कुछ देर पहले ट्रेन का डिब्बा खाली हो गया था और अकेले देख कर आरोपी शख्स ने बहन के साथ छेड़छाड़ की और बदतमीजी की। दोनों के बीच हाथापाई हुई और इसके बाद युवक ने बहन को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। यह सब 9 साल के बच्चे के सामने हुआ और उसने टोहाना स्टेशन पर पहुंचने के बाद अपने पिता को सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here