Home Haryana प्रतिभा सम्माम समारोह में UPSC एग्जाम पास करने वाले ...

प्रतिभा सम्माम समारोह में UPSC एग्जाम पास करने वाले युवाओं को किया गया सम्मानित

123
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- युवाओं को प्रेरित करने के लिए यूपीएससी एग्जाम में अच्छी रैंक प्राप्त कर गुरुग्राम का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । गुरुग्राम के  बजघेडा इलाके में सामाजिक न्याय संगठन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर इस बात को लेकर एक संदेश देने की कोशिश की है कि किसी तरह से युवाओं को अपनी मेहनत और प्रतिभा के बीच हर मुश्किलों का सामना करना चाहिए तभी सफलता हासिल होती है। इस मौके पर गुरुग्राम से 6 युवक- युवतियों  ने यूपीएससी एग्जाम में अच्छे रेंक हासिल किए है, उन्हें सम्मानित  किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सभी प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि इस एग्जाम के लिए कोई भी युवा डीमोरलाइज न हो। एक बार सही नंबर नहीं आने से कोई दुनिया खत्म नहीं होती है। बल्कि युवाओं को मजबूती से आगे बढ़कर और मेहनत करनी चाहिए, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है.
यूपीएससी क्रैक करने वाले युवाओं की माने तो किसी ने यह  सफलता पहली बार तो किसी ने यह दूसरी बार की कोशिश के बाद अर्जित की है। जब वह कालेज में पढ़ाई कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने यह निश्चय कर लिया था कि उसे यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करनी है। परिवार का सपोर्ट मिला और इन युवाओं ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। पहली बार उन्हें सफलता नही मिली, लेकिन हिम्मत नही हारी। पूरे जोश के साथ तैयारी शुरू की और दूसरे एटेम्पट में मुकाम  हासिल कर परिवार के साथ-साथ गांव व जिले का भी नाम रोशन कर दिया। वही इस मामले में सुमन और  दीप्ति की माने तो इस बार की परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और खुद को बेहतर और बेहतर करने के प्रयास में जुटी रही। अख़बार और इंटरनेट की मदद ले ज्ञान अर्जित कर पढ़ाई करती रही। वही  हर माँ बाप चाहते है की उनके बच्चे उनका नाम रौशन करें। दोनों ही बेटियों की इस बेहतरीन सफलता ने उनका मान सम्मान और बढ़ा दिया है। रिजल्ट आने के बाद पूरे गांव व जिले में खुशी का माहौल है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here