Home Haryana CM सिटी करनाल में 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लाइनमैन...

CM सिटी करनाल में 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लाइनमैन गिरफ्तार

183
0

करनाल: हरियाणा में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। सीएम सिटी करनाल रिश्वतखोरी के मामले में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के दावों पर तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हरियाणा में सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के दावे हवा-हवाई लग रहे हैं।

ताजा मामले में अब पुराने मीटर के बकाया बिल को एडजस्ट करने के एवज में व बिजली मीटर के नए कनेक्शन लगाने के तहत 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक लाइनमैन को राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी लाइनमैन को अदलत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

इस संदर्भ में ग्रुप इंस्ट्रक्टर सचिन ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी, जिसमें बताया गया कि घरौंडा सबडिवीजन के गांव अराईपूरा आरोपी लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। लाइनमैन द्वारा पुराने बिल को एडजस्ट करने व नए कनेक्शन को लगाने की एवज में ₹62000 की रिश्वत मांगी गई ,25000 में सेटलमेंट हुई। इस पर ब्यूरो तक शिकायत पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here