Home Haryana हरियाणा में एक परिवार के 6 लोगों की मौत मामला, सुसाइड नोट...

हरियाणा में एक परिवार के 6 लोगों की मौत मामला, सुसाइड नोट से एक गिरफ्तार

253
0

अंबाला (अकुंर): अंबाला के गांव बलाना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत के मामले ने पूरे अंबाला को सकते में डाल दिया था। जिसके बाद लगातार इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से नाखुश दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते आज भारी संख्या में इकट्ठा होकर ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और मामले की SIT का गठन कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि दिल दहला देने वाले इस मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपी के साथ सरकारी मेहमान की तरह पेश आई और उसे बिना ठोस पूछताछ के जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले में ठोस कार्रवाई न की तो वो कोई बड़ा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे और उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।

ग्रामीणों की मांग और मामले की गभीरता को देखते हुए SP ने इस मामले में तुरंत SIT का गठन कर मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश जारी कर दिए। जानकारी देते हुए SP जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि SIT का नेतृत्व DSP जोगिंदर सिंह करेंगे। उनके साथ-साथ सदर थाना SHO, सीआईए की टीम को मामले की जांच सौंपी गई है। पकड़े गए आरोपी को VIP ट्रीटमेंट दिए जाने के सवाल पर भी SP ने प्रतिक्रिया दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here