Home Haryana कुरुक्षेत्र की धरती से प्रधानमंत्री का चुनावी शंखनाद…आज पीएम मोदी की...

कुरुक्षेत्र की धरती से प्रधानमंत्री का चुनावी शंखनाद…आज पीएम मोदी की जन आशीर्वाद रैली.

134
0
कुरुक्षेत्र 14 सितम्बर – हरियाणा में चुनाव के चलते प्रचार प्रसार की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है । हर तरफ रैलियां और सभाएं लगाई जा रही हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा फोकस कुरुक्षेत्र पर है क्योंकि कुछ ही दिनों में यहां पीएम मोदी की रैली होने वाली है इस दौरान सर्वाधिक फोकस 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है.पीएम मोदी की सुरक्षा और रैली की सफलता को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि खासकर कुरुक्षेत्र के आसपास की विधानसभाओं से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को रैली में भागीदारी के लिए प्रेरित करा जाए। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
कुरुक्षेत्र में  प्रधानमंत्री की  रैली को लेकर रैली स्थल थीम पार्क का रैली संयोजक भाजपा नेता अशोक गुज्जर, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने  जायजा लिया.भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक रैली आयोजित की गई है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। कुरुक्षेत्र का रैली संयोजक भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने जायजा लिया और कहा विधानसभा है चुनाव   की प्रधानमंत्री की हरियाणा में यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रधानमंत्री चुनावी रैली का आगाज  कुरुक्षेत्र की धरती से करेंगे। उन्होंने कहा की रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें  लोग पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here