Home Haryana कॉमनवेल्थ पदक विजेता पूजा नांदल के पति की मौत, 9 महीने पहले...

कॉमनवेल्थ पदक विजेता पूजा नांदल के पति की मौत, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

256
0

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने वाली पहलवान पूजा नांदल के पति अजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार में मातम छा गया। बता दें कि अजय नांदल की मौत संदिग्ध ड्रग्स ओवरडोज से हुई है। साथ ही 2 पहलवानों की हालत नाजुक है। दुख की बात यह थी कि 9 महीने पहले ही दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। इसमें परिवार की भी सहमति थी। शनिवार को ही शादी के 9 माह पूरे हुए थे।

सोशल मीडिया पर किया शादी का वीडियो अपलोड

इस बारे में पूजा ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो अपलोड कर खुशी जाहिर की थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह खुशियां मातम में बदल जाएगी। जब पूजा ने पति की मौत की खबर सुनी तो वह बेसुध हो गई। अजय के पिता ने रवि पहलवान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने उसके बेटे को ड्रग्स देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक तीनों पहलवानों ने एक कॉलेज के पास अजय की ऑल्टो गाड़ी में कुछ नशीला पदार्थ लिया था, जिसके बाद तीनों बेहोश हो गए। जब लोगों ने उन्हें देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर अजय की मौत हो गई।


डीएसपी महेश शर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी थाना सिविल लाइन महेश शर्मा के अनुसार शनिवार की शाम को पुलिस के पास सूचना आई थी कि कुछ लोगों की एक गाड़ी में तबियत बिगड़ गई है। उन्हें होली हार्ट अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी महेश शर्मा ने बताया कि मृतक अजय नांदल के पिता विजेंद्र नांदल ने पुलिस को दी शिकायत में अजय के साथी रवि पर अजय को ड्रग्स की ओवरडोज देने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है और अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here