Home Haryana सोनाली फोगाट के पोस्टमार्टम पर फंसा पेंच, PA और उसके साथी पर...

सोनाली फोगाट के पोस्टमार्टम पर फंसा पेंच, PA और उसके साथी पर साजिश रचने का आरोप

351
0

फतेहाबाद: भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत पर गुत्थी उलझती ही जा रही है। उनके शव के पोस्टमार्टम को लेकर पेंच फंस गया है। दरअसल सोनाली के जीजा अमन पुनिया और अन्य परिवारिक सदस्य ने उनके पीए सुधीर और सुखदेव के खिलाफ गोवा पुलिस को शिकायत दी है। ताकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके, परंतु गोवा पुलिस का कहना है कि पहले पोस्टमार्टम होगा फिर दोनों को नामजद किया जाएगा। फिलहाल सोनाली फोगाट का शव गोवा में है। उनके परिजनों का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। सोनाली फोगाट के भतीजे ने दावा किया है कि सोनाली के चेहरे पर सूजन और स्ट्रेच मार्क्स थे।

गोवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस बात को समझा और बाकी परिवार पोस्टमार्टम के लिए फाइल पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। अमन पूनिया ने बताया कि अब तक नहीं करेंगे। जब तक याद नहीं करेंगे। उनका कहना है कि मंगलवार शाम से आए हुए हैं। उनके जीजा ने पुलिस से कहा कि कुछ चैनल पर सोनाली के पोस्टमार्टम की खबरें चलाई जा रही है जो कि अफवाह है। हमारा एक आदमी हॉस्पिटल में मौजूद है, कोई पोस्टमार्टम नहीं किया गया। परिजनों ने बताया कि गोवा से एक फ्लाइट 12:00 बजे दिल्ली फ्लाइट 2:00 बजे की है, अभी 2:00 बजे के बाद डेड बॉडी मिली तो वे फिर नहीं आ पाएंगे। ऐसे में शायद आज शाम उनका दाह संस्कार ना हो पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here