पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेश भर में चल रही पटवारियों की हड़ताल को आज 14 वां दिन है। पटवारियों का कहना है कि सरकार ने एक साल पहले जो ग्रेड पे की घोसना की थी उसे लागू नहीं किया और बीते दो सप्ताह से चल रही हड़ताल के बावजूद अभी तक हमारे साथ कोई बातचीत नहीं की है।
मांगे नहीं मानी जाने तक हड़ताल जारी रहेगी
पटवारियों ने बताया कि पिछली साल उन्होंने जब हड़ताल की थी तो उनकी सरकार के साथ 32 हजार 100 रुपये ग्रेड पे पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने उसे आजतक भी लागू नही किया है। जिसके चलते उन्होंने तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल का फैसला लिया था लेकिन सरकार ने उनसे इस बावत कोई बातचीत नहीं की जिसके चलते आज हड़ताल 14 वें दिन में प्रवेश कर गयी है और मांगे नहीं मानी जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पटवारी सरकार का अभिन्न अंग है पटवारी किसी भी विरोधाभास में हिस्सा लेना नही चाहते लेकिन उन्हें मजबूरन हड़ताल करणी पड़ रही है जिससे 14 दिन से जनता का भी सभी तरह का कार्य ठप्प पड़ा है। उनका कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांगों पर ध्यान देकर उन्हें पूरा करना चाहिए ताकि पटवारी काम पर लौट सकें। उन्होंने कहा की पटवारी नहीं चाहते की उनकी वजह से आम जनता को समस्याए हों लेकिन मजबूरी के चलते उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है।







