Home Haryana कुदरत का चमत्कार, महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से दिया 3 बेटियों को...

कुदरत का चमत्कार, महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से दिया 3 बेटियों को जन्म (Watch Pics)

224
0

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद के एक अस्पताल में अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर महिला ने नॉर्मल तरीके से एक साथ 3 बेटियों को जन्म दिया। बहुत कम केसों में ऐसा देखा जाता है कि गर्भ में पल रहे तीन बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से हो।

फतेहाबाद के रतिया में पहली बार दशमेश ईएनटी और मेटरनिटी होम अस्पताल में महिला ने नॉर्मल तरीके से 3 बच्चियों को जन्म दिया। इसे कुदरत का चमत्कार नहीं कहेंगे तो क्या कहे।

बता दें कि 3 बेटियों स्वस्थ हैं। इतना ही नहीं महिला को गर्भ का आठवां महीना था और शुक्रवार देर रात को महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां पर महिला को ऑपरेशन से बचाते हुए नॉर्मल तरीके से ट्रीटमेंट किया और उससे 3 लड़कियों का जन्म हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here