जींद: हरियाणा के जींद जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने एक बच्चे को कुचल दिया। बता दें कि मामला नरवाना क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ के का है। जब शनिवार को तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार 10 वर्षीय बच्चे को रौंद डाला। इसमें बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं घटना के बाद बस चालक मौके पर ही फरार हो गया।
साइकिल पर खेत में गया हुआ था अनिकेत
जानकारी के मुताबिक गांव हमीरगढ़ निवासी नरेंद्र का 10 साल का बेटा अनिकेत साइकिल पर खेत में गया हुआ था। जब वह घर लौट रहा था तो उसी दौरान सामने से आ रही स्कूल की बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक अनिकेत के पिता नरेंद्र की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।







